Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौन है बेदी राम, जिसपर है पेपर लीक मामले के लगे ये संगीन आरोप?

कौन है बेदी राम, जिसपर है पेपर लीक मामले के लगे ये संगीन आरोप?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी राजभर की पार्टी के विधायक बेदी राम का एक बड़ा राज उजागर हुआ है। बेदी राम पेपर लीक मामले में जेल काट चुके हैं। और एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें उत्तर भारत में पेपर लीक का सबसे बड़ा गिरोह

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी राजभर की पार्टी के विधायक बेदी राम का एक बड़ा राज उजागर हुआ है। बेदी राम पेपर लीक मामले में जेल काट चुके हैं। और एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें उत्तर भारत में पेपर लीक का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाला सरगना बताया गया है। बेदी राम के साथ जिसने इस मामले में जेल काटी, उसी ने स्टिंग ऑपरेशन में राज़ उगल दिए। बेदी राम अभी यूपी के गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक हैं। उनके ऊपर बाराबंकी में एक बड़े जमीन घोटाले का भी आरोप है। जिसकी जांच अभी चल रही है।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

इस खुलासे के बाद फिलहाल बेदी राम विधायक पर अभी कोई एक्शन या पूछताछ नहीं हुई है। बेदी राम की तरफ से अभी इस मामले पर चुप्पी साधी गई है। कोई बयान या सफाई नहीं आई। आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के विधायक बेदी राम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसमें विधायक बेदी राम कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वो पैसा लेकर परीक्षा पास करवाते हैं। पेपर लीक करा देते हैं। रिजल्ट भी बदलवा देते हैं।

वायरल वीडियो में सुना जा सकता है जिनके पेपर्स रद्द हो गए वो स्टूडेंट अपना पैसा वापिस मांगने आए हैं तो बेदी राम उनको हड़का रहे हैं और बता भी रहे हैं कि वो कैसे पेपर लीक और रिजल्ट बदलने का सिस्टम चलाते हैं। बेदी राम यूपी में राजभर की पार्टी से गाजीपुर जनपद की जखनिया सीट से वर्तमान विधायक हैं। पेपर लीक के मामले में वो विधायक बनने से पहले जेल भी काट चुके हैं और अभी भी वही धंधा करते वीडियो में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बेदी राम या उनकी पार्टी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।

सुभासपा विधायक बेदी राम का बड़ा राज उजागर, ओपी राजभर के करीबी बेदी राम का राज सामने आया, MLA बेदी राम पेपर लीक मामले में जेल काट चुके हैं। जिसके साथ बेदी राम ने जेली काटी उसी ने खुलासा किया। एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में बेदी राम का राज खुला, बेदी राम को सबसे बड़े पेपर लीक गिरोह का सरगना बताया, बेदी राम यूपी के गाजीपुर की जखनिया सीट से MLA हैं. बेदी राम पर बाराबंकी में जमीन घोटाले का भी आरोप है. खुलासे के बाद बेदी राम से कोई पूछताछ नहीं की गई, बेदी राम ने इस मामले में चुप्पी साधी, कोई सफाई नहीं दी.

 

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com