Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी उपचुनावः सपा ने तीन सीटों पर बनाई बढ़त, भाजपा छह सीटों पर आगे, मझवां में BJP की सुचिस्मिता 5251 मत से आगे

यूपी उपचुनावः सपा ने तीन सीटों पर बनाई बढ़त, भाजपा छह सीटों पर आगे, मझवां में BJP की सुचिस्मिता 5251 मत से आगे

मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना  सुबह 8 बजे से जारी है। रुझान भी आने लगे हैं। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य लगातार आगे चल रही हैं। मझवां में सुबह 11 बजे तक मतगणना के 9वें राउंड में भाजपा 5081 मत से आगे चल रही थी। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 23945 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 18694 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 9264 मत मिले।

By HO BUREAU 

Updated Date

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना  सुबह 8 बजे से जारी है। रुझान भी आने लगे हैं। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य लगातार आगे चल रही हैं। मझवां में सुबह 11 बजे तक मतगणना के 9वें राउंड में भाजपा 5081 मत से आगे चल रही थी। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 23945 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 18694 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 9264 मत मिले।

पढ़ें :- भारतीय जनता पार्टी की बड़ी पहल ... श्रद्धालुओं के लिए कर रहे भोजन, चाय और गन्ने का रस की व्यवस्था

8वें चक्र में भाजपा 6386 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 8वें राउंड में भाजपा 5081 मत से आगे चल रही है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 21902 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 15516 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 8170 मत मिले।

7वें चक्र में भाजपा 5081 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 7वें राउंड में भाजपा 5081 मत से आगे चल रही है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 18608 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 13527 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 7339 मत मिले।

छठवें चक्र में भाजपा 4474 मत से आगे
मझवां में मतगणना के 6वें राउंड में भाजपा 5172 मत से आगे चल रही है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 16423 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 11251 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 6303 मत मिले।

पांचवें चक्र में भाजपा 4474 मत से आगे
मझवां में मतगणना के पांचवें राउंड में भाजपा 13607 मत से आगे चल रही है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 13607 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 9133 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 5078 मत मिले।

पढ़ें :- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में शामिल होकर साधे कई सियासी समीकरण, खुद को बतलाया सच्चा सनातनी

भाजपा चौथे राउंड में आगे
मझवां विधानसभा की तीसरे राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। चौथे राउंड में भाजपा की प्रत्याशी 4429 मत से आगे चल रही हैं।

इन्हें मिले इतने वोट

  • सुचिस्मिता मौर्य- 11586
  • डॉ. ज्योति बिंद- 7157
  • दीपू तिवारी – 3932

दूसरे राउंड में भाजपा 2333 मत से आगे
मझवां में मतगणना के दूसरे राउंड में भाजपा 2333 मत से आगे चल रही है। भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य को 5889 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 3556 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 1765 मत मिले।

भाजपा 2333 मत से आगे
मझवां उपचुनाव की दूसरे चक्र की मतगणना में शुचिस्मिता मौर्य को 5889 वोट मिले। वहीं डॉ. ज्योति बिंद को 3570 वोट मिले। जबकि दीपू तिवारी को 1765 मत मिले। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य 2333 मत से आगे चल रही हैं।

मतगणना के दौरान आने लगे रुझान, भाजपा आगे
कड़ी सुरक्षा के बीच मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना जारी है। वहीं सुबह नौ बजे ही रुझान मिलने लगा। मतगणना में भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य 1457 वोट से आगे चल रही हैं। शुचिस्मिता मौर्य को 3035 वोट मिले तो सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद को 1578 मिले।

पढ़ें :- मिल्कीपुर चुनावः पार्टियों ने लगाया पासी पर दांव ! नए चेहरे पर योगी का दांव, जीतेंगे चुनाव।!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com