Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण

चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण

चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा सैफई में आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण। प्रतिमा के अनावरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव शिवपाल यादव आदित्य यादव रहे मौजूद।

By up bureau 

Updated Date

इटावा। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा सैफई में आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण। प्रतिमा के अनावरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव शिवपाल यादव आदित्य यादव रहे मौजूद। सभी ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।वही हावड़ा कॉलेज के एडिटोरियल में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचे देश के कवियों ने कविताओं के माध्यम से समा बंधा।

पढ़ें :- इटावा में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत, 21 घायल, दो की मौत

वही सपा प्रमुख अखिलेश ने मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह वी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को यादव किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।वही अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में जितने भी गलत कार्य हो रहे इसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है,यह वह सरकार है जो नियम कानून से नहीं चल रही,कायदे से नहीं चल। संविधान पर नहीं चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में हो रहे फेक एनकाउंटर्स पर सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एक फैन काउंटर कराया जिसे बैलेंस करने के लिए इन्होंने एक और एनकाउंटर कराया। वही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमृतसर द्वारा दिए गए बयान पर बोले अखिलेश यादव की भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। वही मोहन भागवत के बयान पर बोले अखिलेश यादव, आरएसएस बीजेपी के लिए अंडरग्राउंड कार्य करती है। भागवत को भाजपा के लोगों को समझना चाहिए। यह मठ और विधान पर चलने वाले लोग हैं। वन नेशन वन इलेक्शन वाले अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com