Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: ताजमहल घूमने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण, मांगी जा रही थी फिरौती, पुलिस ने कराया मुक्त

आगरा: ताजमहल घूमने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण, मांगी जा रही थी फिरौती, पुलिस ने कराया मुक्त

यूपी के आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब उनसे युवकों को मुक्त करने के लिए फिरौती मांगी गई। परिवार के लोगों ने ओडिशा पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद वहां की पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी।

By Rakesh 

Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब उनसे युवकों को मुक्त करने के लिए फिरौती मांगी गई। परिवार के लोगों ने ओडिशा पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद वहां की पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी।

पढ़ें :- UP: संभल हिंसा मामले में सपा सांसद और विधायक के बेटे पर FIR, 25 गिरफ्तार, पांच की मौत, प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात  

आगरा पुलिस ने दोनों युवकों को मुक्त कराते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ओडिशा के रहने वाले दो युवक ताजमहल देखने के लिए आगरा आए थे। यहां इन युवकों का अपहरण कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद युवकों के परिवारीजनों को फोन कर फिरौती की मांग की जाने लगी।

इसकी खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। ओडिशा के थाने में परिवार के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद ओडिशा पुलिस ने जब कॉल ट्रेस किया तो लोकेशन आगरा की मिली। ओडिशा पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।

आगरा पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर दोनों युवकों को मुक्त करा लिया। इसके साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आगरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए ओडिशा पुलिस के आने का इंतजार कर रही है।

पढ़ें :- UP: संभल में भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन फूंके, दागे गए आंसू गैस के गोले, इलाके में तनाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com