Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसा तेज रफ्तार डंपर, हादसे में दो की मौत, चार लोग गंभीर घायल

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसा तेज रफ्तार डंपर, हादसे में दो की मौत, चार लोग गंभीर घायल

यूपी के कानपुर देहात जनपद में देररात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होने के बाद एक शॉपिंग कांप्लेक्स में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By up bureau 

Updated Date

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात जनपद में देररात्रि दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होने के बाद एक शॉपिंग कांप्लेक्स में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वही स्थानीयों लोगो की अगर माने तो कानपुर से झांसी की ओर जा रहा डम्फर अचानक अनियंत्रित हो गया अनियंत्रित डम्फर नेशनल हाइवे पर बने तीनो डिवाइडर को पार करता हुआ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जा घुसा जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

पढ़ें :- Kanpur Dehat : कलयुगी पुत्र बना हैवान, पिता और भाई को पीट - पीट कर उतारा मौत के घाट

दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर इलाके की। जहां पर नेशनल हाईवे के किनारे बने एक शॉपिंग कांप्लेक्स में एक तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होने के बाद घुस गया। जिसमें शॉपिंग कांप्लेक्स में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। वहीं डंपर चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति भारी पुलिस बल और फायर विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा संभाला। जिसके चलते चारों घायलों का रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकल गया। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है। वही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वही स्थानीयों लोगो की अगर माने तो कानपुर से झांसी की ओर जा रहा डम्फर अचानक अनियंत्रित हो गया अनियंत्रित डम्फर नेशनल हाइवे पर बने तीनो डिवाइडर को पार करता हुआ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में जा घुसा जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com