Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज में 50 करोड़ की चरस के साथ तीन गिरफ्तार, नेपाल करने वाले थे सप्लाई

महाराजगंज में 50 करोड़ की चरस के साथ तीन गिरफ्तार, नेपाल करने वाले थे सप्लाई

महाराजगंज जिले में पुलिस ने 50 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। लग्जरी कार से 88.50 किलो चरस बरामद हुई है। कोल्हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को घेराबंदी कर 50 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लग्जरी कार से चरस की खेप को नेपाल भेजने की फिराक में थे। कार से 88.50 किलो चरस बरामद हुई है।

By Rakesh 

Updated Date

महाराजगंज। महाराजगंज जिले में पुलिस ने 50 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। लग्जरी कार से 88.50 किलो चरस बरामद हुई है। कोल्हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को घेराबंदी कर 50 करोड़ की चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लग्जरी कार से चरस की खेप को नेपाल भेजने की फिराक में थे। कार से 88.50 किलो चरस बरामद हुई है।

पढ़ें :- UP: संभल हिंसा मामले में सपा सांसद और विधायक के बेटे पर FIR, 25 गिरफ्तार, पांच की मौत, प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात  

पुलिस बरामद कार सहित चरस और गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश ने बताया कि कुछ लोग एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में चरस की खेप को नेपाल भेजने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस कोल्हुई चौराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाश कर रही थी।

इसी बीच एक लग्जरी कार दिखाई दी। जिसे संदिग्ध होने पर पुलिस ने तेज रफ्तार कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देख कार सवार भागने लगे। जिन्हें कुछ दूर दौड़ाने के बाद पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर कार से 88.50 किलो चरस बरामद हुआ।

वहीं मौके से कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लग्जरी कार से चरस की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे थे। बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ आंकी गई है।

पढ़ें :- UP: संभल में भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन फूंके, दागे गए आंसू गैस के गोले, इलाके में तनाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com