Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तैयारी तेजः हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को जिताने की जिम्मेदारी पंजाब के मंत्रियों के कंधों पर

तैयारी तेजः हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को जिताने की जिम्मेदारी पंजाब के मंत्रियों के कंधों पर

आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को दी है। आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री, लोकसभा स्तर पर पार्टी कैडर और कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र देंगे।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली/चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को दी है। आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री, लोकसभा स्तर पर पार्टी कैडर और कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र देंगे।

पढ़ें :- आंबेडकर...आंबेडकर..आंबेडकर..और भड़क गई कांग्रेस ! अमित शाह पर बरस रहे सियासी शोले

वहीं 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए है। इनमें 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निगमों और विभिन्न बोर्डों के चेयरमैनों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ पंजाब में डेढ़ साल में हुए आम आदमी पार्टी के कामों की गूंज भी हरियाणा की जनता के बीच सुनने को मिलेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने लोकसभा और विधानसभा सीटों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार और मजबूत किलेबंदी की रूपरेखा तैयार कर ली है।

वहीं हरियाणा के हर गांव में आम आदमी पार्टी की ओर से ‘परिवार जोड़ो’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी माह में बूथ स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। आम आदमी पार्टी का दो लाख से ज्यादा पदाधिकारियों का संगठन तैयार हो जाएगा।

सोनीपत लोकसभा की जिम्मेदारी पंजाब कैबिनेट में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को

पढ़ें :- वन नेशन-वन इलेक्शन, विपक्षी पार्टियों के अलग रिएक्शन !

पंजाब के 10 मंत्री हरियाणा में लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनमें 2 महिला मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सोनीपत लोकसभा की जिम्मेदारी पंजाब कैबिनेट में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हिसार लोकसभा की जिम्मेदारी प्रोफेसर बलजिंदर कौर (विधानसभा में आम आदमी पार्टी की चीफ व्हिप) को दी गई है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा की जिम्मेदारी पंजाब के सूचना और जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, करनाल लोकसभा की जिम्मेदारी बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, रोहतक लोकसभा की जिम्मेदारी एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, अंबाला प्रभारी टूरिज्म और संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान, फरीदाबाद प्रभारी रेवेन्यू मंत्री ब्रह्म शंकर, भिवानी-महेंद्रगढ़ प्रभारी परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सिरसा प्रभारी पंचायती राज मंत्री डीसीपी बलकार सिंह और गुरुगांव प्रभारी खाद्यान और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक को बनाया गया है।

इसके साथ हरियाणा में आम आदमी पार्टी का परिवार जोड़ो अभियान भी चलाया जा रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी का बिजली आंदोलन भी पूरे हरियाणा में जनता के बीच खूब लोकप्रिय रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com