Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणा में वातावरण हुआ राममय, करनाल में सीएम ने की पूजा, शहरों को दीपावली की तरह सजाया

हरियाणा में वातावरण हुआ राममय, करनाल में सीएम ने की पूजा, शहरों को दीपावली की तरह सजाया

सीएम मनोहर लाल कर्णेश्वरम मंदिर पहुंचे। सीएम ने मंदिर में कलश रखा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामसेतु से लाए हुए पत्थरों को भी देखा। सीएम ने कहा कि आज का दिन बेहद विशेष दिन है। 500 साल के इंतजार के बाद सोमवार को रामलला के मंदिर का उद्घाटन हुआ। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हरियाणा के शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया था।

By Rakesh 

Updated Date

करनाल। सीएम मनोहर लाल कर्णेश्वरम मंदिर पहुंचे। सीएम ने मंदिर में कलश रखा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामसेतु से लाए हुए पत्थरों को भी देखा। सीएम ने कहा कि आज का दिन बेहद विशेष दिन है। 500 साल के इंतजार के बाद सोमवार को रामलला के मंदिर का उद्घाटन हुआ। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हरियाणा के शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया था।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

बाजारों को सुंदर लाइटों और ध्वजा से सजाया गया था। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 15 हजार स्क्रीनों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। सीएम मनोहर लाल करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर पहुंचे और मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना से पहले कलश रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रामसेतु से लाए हुए पत्थर को भी देखा।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ही कई जिले भगवा रंग से रंग गए। चारों ओर राम नाम की गूंज रही। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकालकर उत्सव मनाया गया। बाजार में व्यापारिक संगठनों द्वारा दुकानों के बाहर श्रीराम की ध्वजा लगाई गई थी। इसके साथ ही दीपावली की तरह बाजारों में एलईडी लाइटें लगाई गई थीं। वहीं शहर के मंदिरों में अभियान चलाकर वहां सफाई की गई। मंदिरों को लाइटें व फूलों से सजाया गया था।

हिसार के हांसी में खाटू श्याम मंदिर से निकाली गई ध्वजा यात्रा

हिसार के हांसी में खाटू श्याम मंदिर से सुबह ध्वजा यात्रा निकाली गई। विश्वकर्मा चौक, काली देवी मंदिर, बजरंग आश्रम, राम शरणम् आश्रम उत्तम नगर में बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। रात्रि में करीब 3100 दीयों से दीपोत्सव मनाया जाएगा। श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के लिए शहर में चौक-चौराहों पर ध्वज के अलावा लाउडस्पीकर भी लगाए गए थे। लाउडस्पीकर में श्रीराम के भजन चलाए जा रहे थे।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

बड़सी गेट, उमरा गेट, विश्वकर्मा चौक, चौपटा बाजार, लाल सड़क सहित कई क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से राम भजन बजाए जा रहे थे।
रोहतक के सांपला में अयोध्या का सीधा लाइव प्रसारण देखने के लिए एलईडी भी लगाई गई। इसके अलावा बेरी रोड और खरखौदा मार्ग स्थित मंदिरों में भी एलईडी लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा भी दो जगह भगवान श्रीराम के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया।

नारनौल में निकली श्रीराम संकीर्तन शोभायात्रा

नारनौल में श्रीराम संकीर्तन शोभायात्रा प्रातः 7 बजे धार्मिक रामलीला से प्रारंभ होकर मोहल्ला चांदूवाडा होते हुए बजाजा बाजार, राम रेडीमेड के सामने से पुल बाजार, महावीर चौक, नैना फतेह मंदिर, परशुराम चौक होते हुए वाल्मीकि चौक से रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान अनेक जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। वहीं, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके साथ श्रद्धालुओं की टोली जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बजारों से गुजर रहे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com