Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: केरल से बॉयफ्रेंड के निकाह में पहुंच युवती, रुकवा दी शादी, 7 साल से रिश्ते में…

सहारनपुर: केरल से बॉयफ्रेंड के निकाह में पहुंच युवती, रुकवा दी शादी, 7 साल से रिश्ते में…

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर गागलहेड़ी जिले में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब शादी में एक दूल्हे की प्रेमिका आ धमकी।

By up bureau 

Updated Date

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर गागलहेड़ी जिले में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब शादी में एक दूल्हे की प्रेमिका आ धमकी। उसने दूल्हे को अपना प्रेमी बता डाला। प्रेमिका ने कहा कि वह दूल्हा बना लड़का उसके साथ 7 साल से रिलेशनशिप में है और लड़के ने पहले उसी से शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह चोरी-छिपे शादी कर रहा था।

पढ़ें :- Etawah : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार पांच युवकों में चार की मौत, एक की हालत गंभीर

दरअसल दिलबहार के बेटे इरफान निवासी शेरपुर थाना फतेहपुर की बारात कस्बा गागलहेड़ी में आई थी। शादी की पूरी रस्में चल रही थीं। सभी बरातियों और घरातियों ने खाना भी खा लिया था। अब बस निकाह होने ही वाला था इतने में लड़के की प्रेमिका शादी में आ पहुंची और निकाह रुकवा दिया। प्रेमिका ने बताया कि वह सात साल से दिलबहार के साथ रिश्ते में है जैसे ही उसे दिलबहार की शादी की खबर मिली। वह यहां आ गई।

लड़की वालों ने थाने पहुंचाया

जिसके बाद शादी में खूब हंगामा हुआ। फिर क्या था दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे की प्रेमिका की बात सुनकर रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने दूल्हे और उसके पिता दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हो गया। पुलिस ने आमने-सामने बैठाकर दोनों पक्षों में बातचीत कराई। दोनों पक्षों को बुलाया गया और शादी में हुए खर्च और लेनदेन को लेकर बात कराई गई।

बातचीत पूरी होने से पहले ही दूल्हे का पिता सुलह करने के नाम पर गाड़ी में बैठकर भागने लगा, तभी लड़की वालों ने हल्ला बोलकर लड़के के पिता को उठाया और फिर से थाने ले आए। इस तरह केरल से आई प्रेमिका ने अपने प्रेमी का निकाह रुकवा दिया। इसके बाद इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच वार्ता करा रही है। वही शादी में हुए खर्चे को लेकर दोनों पक्षों में अभी भी बात नहीं सही हो पाई है।

पढ़ें :- अमरोहा में शादी समारोह में लहराए असलहे, कई राउंड फायरिंग से फैलाई दहशत, VIDEO वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com