Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly में हुक्काबारों पर छापा…सात हुक्काबारों पर पुलिस की छापेमारी, हिरासत में लिए 13 लोग

Bareilly में हुक्काबारों पर छापा…सात हुक्काबारों पर पुलिस की छापेमारी, हिरासत में लिए 13 लोग

यूपी के बरेली जिले के प्रेमनगर क्षेत्र के डीडीपुरम इलाके में एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह हुक्काबारों पर कार्रवाई की।

By up bureau 

Updated Date

बरेली। यूपी के बरेली जिले के प्रेमनगर क्षेत्र के डीडीपुरम इलाके में एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और प्रेमनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह हुक्काबारों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को हुक्का बारों में अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली। पुलिस के पहुंचते ही हुक्काबारों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें दो मां-बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कई हुक्के भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और हुक्का बार संचालकों में दहशत का माहौल है।

पढ़ें :- Bareilly : शराब के नशे में पति ने की पत्नी की पीट पीट कर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com