Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंडः सियासत फटाफट- रुपए खटाखट, खाते में आएंगे 2500 रुपए

झारखंडः सियासत फटाफट- रुपए खटाखट, खाते में आएंगे 2500 रुपए

झारखण्ड में मंइयां सम्मान योजना ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावी महासमर में NDA की सियासी जायका बिगाड़ दिया। राज्य योजना लेने के लिए महिलाओं की होड़ ने उस पल का इंजतार में खाते में 2500 रुपये आए। इसको लेकर सरकार ने पैसों का इंतजाम कर लिया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

रांची। झारखण्ड में मइयां सम्मान योजना ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावी महासमर में NDA की सियासी जायका बिगाड़ दिया। राज्य योजना लेने के लिए महिलाओं की होड़ ने उस पल का इंजतार में खाते में 2500 रुपये आए। इसको लेकर सरकार ने पैसों का इंतजाम कर लिया है। अब जल्द ही महिलाओं के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस साल के अंत तक करीब 55 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में 1000 रुपये की जगह 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर करने के आवश्यक प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पढ़ें :- सियासतः झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता ही नहीं, सत्तापक्ष के निशाने पर BJP

राज्यपाल ने द्वितीय अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उसके बाद वित्त विभाग ने एक पत्र भी जारी कर दिया है। महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने स्वीकृत आदेश निकालने के लिए विभागीय मंत्री को फाइल भेजी है। विभागीय मंत्री वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं।

माना जा रहा है कि क्रिसमस पर महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना के पैसे आने लगेंगे। सीएम के आदेश के बाद राज्य मंइयां योजना की करीब 55 लाख लाभुकों को इस योजना के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। लाभार्थियों को पैसे देने के लिए नोडल विभाग (महिला बाल विकास) ने मुख्यमंत्री से तिथि की भी मांग की है। सूत्रों के मुताबिक क्रिसमस के पहले लाभुकों के बीच पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

लेकिन आजसू प्रमुख ने इस योजना पर सवाल खड़ा किया है। सरकार इस योजन को कटघरे में खड़ा कर सकती है। इसका दोष विपक्ष को देगा। हालांकि सरकार एक भव्य समारोह को आकार देने की कोशिश कर रह है। इसे लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से नामकुम क्षेत्र स्थित एक मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उपायुक्त खुद सारी तैयारियों को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटे हैं।

55 लाख लाभार्थियों के खाते में 2500 ट्रांसफर की तैयारी

पढ़ें :- झारखंडः हेमंत किसके सारथी ! दिल्ली विधानसभा चुनाव बना हेमंत सोरेन के गले की फांस

झारखण्ड मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं 1000 के बदले 2500 रुपये मिलने की आश में  जल्द ही उनके खाते में 2500 रुपये की किस्त जाने वाली है। इसको लेकर सरकार ने पैसों का इंतजाम कर लिया है। अब जल्द ही महिलाओं के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस साल के अंत तक करीब 55 लाख योजना के लाभार्थी बैंक खाते में 1000 रुपये की जगह 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर करने के आवश्यक प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने द्वितीय अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उसके बाद वित्त विभाग ने एक पत्र भी जारी कर दिया है। महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने स्वीकृत आदेश निकलते ही रकम भेजे जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com