Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः गोली चलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणाः गोली चलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर गोली चलाने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 10 मार्च को सपडा कालोनी में चोरी के दौरान विरोध करने पर पति-पत्नी पर गोली चलाई थी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी काफी मामले दर्ज हैं। वारदात के समय आरोपी तरुण ने फायर किया था।

By HO BUREAU 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर गोली चलाने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 10 मार्च को सपडा कालोनी में चोरी के दौरान विरोध करने पर पति-पत्नी पर गोली चलाई थी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी काफी मामले दर्ज हैं। वारदात के समय आरोपी तरुण ने फायर किया था।

पढ़ें :- हरियाणाः प्रॉपटी डीलर के घर पर फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख की मांगी थी रंगदारी

चोरी की नीयत से घर में घुसकर गोली चलाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने निलोठी दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि 11 मार्च को पुलिस को दिए  ब्यान में बताया कि वह जेसीटी विभाग से रिटायर्ड हैं।

10 मार्च को रात करीब 8 बजे वह व पत्नी कमलेश कौशल अपने मकान पर ताला लगाकर गौठिया मठ ब्रह्मसरोवर पर दर्शन करने के लिए स्कूटी से गए थे। करीब 9-15 बजे जब वह घर आएं तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। इसके बाद वह मकान के अंदर गए तो दो लड़के घर के अंदर खड़े थे। जिसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com