प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह सभा को भी संबोधित करेंगे।
Updated Date
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह सभा को भी संबोधित करेंगे।
कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का तीसरा संस्करण 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का सम्मेलन हरित परिवर्तन के वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के लिए निहितार्थ, लचीलापन बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर केंद्रित होगा।
भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय विद्वान और नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव में दुनिया भर से वक्ता हिस्सा लेंगे।कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ द्वारा किया जा रहा है।