Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सुल्तानपुर में कुल्हाड़ी से मारकर वृद्ध की हत्या, सनसनी

यूपीः सुल्तानपुर में कुल्हाड़ी से मारकर वृद्ध की हत्या, सनसनी

यूपी के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार रात वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्या धारदार हथियार से की गई थी। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By Rakesh 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार रात वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्या धारदार हथियार से की गई थी। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

घटना गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मधुवन गांव की है। इसी गांव के रहने वाले 70 वर्षीय तुलसी राम निषाद का घर से थोड़ी दूर खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पता चला कि किसी ने तुलसी राम की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुलसी राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों की धड़-पकड़ का प्रयास तेज कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com