Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणः हर जिले में बनेंगे वृद्ध सेवा आश्रमः CM मनोहर लाल

हरियाणः हर जिले में बनेंगे वृद्ध सेवा आश्रमः CM मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे, जिनमें 50-50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। करनाल में तीन महीने में सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लाट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।

By Rakesh 

Updated Date

करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे, जिनमें 50-50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। करनाल में तीन महीने में सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लाट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल के मॉडल टाउन के वार्ड 11 में जनसंवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नए खोले जाने वाले वृद्ध सेवा आश्रमों में गरीबों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था होगी। साधन संपन्न बुजुर्ग भी अगर आश्रमों में रहना चाहें तो उसके लिए उन्हें राशि का अंशदान करना होगा।

करनाल में तीन महीने बाद शुरू होगी सिटी ई-बस सेवा 

उन्होंने कहा कि करनाल में तीन महीने बाद सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। पानीपत में इसकी शुरुआत आज की गई है। यमुनानगर में यह सेवा सोमवार से आरंभ की जाएगी। कहा कि अब घर बैठे लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान के साथ चिरायु हरियाणा योजना को जोड़ा गया है।

कहा कि पहले आयुष्मान योजना के लिए साढ़े 15 लाख लोग पात्र थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 34 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि 750 से अधिक कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है और 200 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com