Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ओडिशाः मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदेभारत की दी सौगात

ओडिशाः मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदेभारत की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में 18 मई को देश की 17वीं और राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पुरी को हावड़ा से जोड़ेगी।

By Rajni 

Updated Date

ओडिशा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में 18 मई को देश की 17वीं और राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पुरी को हावड़ा से जोड़ेगी।

पढ़ें :- Gift: PM मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का करेंगे दौरा, झारखंड में छह वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

इसके साथ ही पीएम ने 8200 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की परियोजना भी शामिल है। वह इस लोकार्पण और शिलान्यस कार्यक्रम में दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

इस मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोगों को वंदेभारत ट्रेन का उपहार मिल रहा है। आज जब वंदेभारत एक स्थान से दूसरे स्थान से गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है। इस मौके पर ओडिशा के गवर्नर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com