यूपी के मैनपुरी जिले में 48 घंटे पहले हुई शादी के बाद बेटी को ससुराल विदा करने वाली मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार की देर रात सड़क पार करते समय वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में परिजन महिला को जिला अस्पताल ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Updated Date
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में 48 घंटे पहले हुई शादी के बाद बेटी को ससुराल विदा करने वाली मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार की देर रात सड़क पार करते समय वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में परिजन महिला को जिला अस्पताल ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा रामनगर निवासी बबीता पत्नी गंगा सिंह की पुत्री नंदिनी की 20 नवंबर को एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पलहर से बारात आई थी। 21 नवंबर को बबीता ने अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा किया। बुधवार की रात वह घर के बाहर सड़क पार कर रही थी। तभी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।