Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad : शादी समारोह में खाना खाने से 60 लोगो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Moradabad : शादी समारोह में खाना खाने से 60 लोगो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

यूपी के मुरादाबाद जिले से चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षक के लगन की दावत में लोगो को खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गयी। जिससे 60 से अधिक लोग बीमार हुए। लगन की दावत में खाने का सेवन करने से लोगो की हालत बिगड़ गयी ।

By up bureau 

Updated Date

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले से चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिक्षक के लगन की दावत में लोगो को खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गयी। जिससे 60 से अधिक लोग बीमार हुए। लगन की दावत में खाने का सेवन करने से लोगो की हालत बिगड़ गयी। गाजर का हलवा खाने के बाद लोग उल्टी करने लगे। गाजर के हलवे में डलने वाले मावे में मिलावट की आशंका जताई जा रही है। वही खाना खाने के बाद दर्जनों लोगों को पेट दर्द, उल्टी दस्त के साथ चक्कर आने लग गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फूड पॉइजनिंग के शिकार कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। तमाम लोगों को सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के अस्पताल मरीजों से भरे हुए है। इतनी बड़ी तादात में लोगो को हुई फूड पॉइजनिंग से अफरा तफरी मच गई है। वही पुलिस इस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।

पढ़ें :- Moradabad : महाकुंभ को लेकर संगीत सोम का बयान, बाबर और औरंगज़ेब की ओलाद कुछ न कुछ कमी ढूंढ रही ...

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com