Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः मंत्री ने 35 गौशालाओं को दिए एक करोड़ के चेक, कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणाः मंत्री ने 35 गौशालाओं को दिए एक करोड़ के चेक, कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने 35 गौशालाओं को एक करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं बचा है। हरियाणा में भी कांग्रेस के कई गुट है। जिस प्रदेश में कांग्रेस 10 साल से ज्यादा समय तक सत्ता से बाहर रहती है, उस प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में नहीं लौट पाती है। 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी।

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने 35 गौशालाओं को एक करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं बचा है। हरियाणा में भी कांग्रेस के कई गुट है। जिस प्रदेश में कांग्रेस 10 साल से ज्यादा समय तक सत्ता से बाहर रहती है, उस प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में नहीं लौट पाती है। 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हुई। भगवान श्रीराम देश के सभी लोगों के आदर्श थे। विरोधी पार्टियों पर कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने पलटवार किया। कहा कि विरोधी पार्टियां कभी भी देश का गौरव नहीं बढ़ा सकती। इसलिए अच्छे कामों का भी विपक्षी पार्टियां विरोध करती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com