Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः मंत्री ने शिवपुरी सोसायटी के शिव मंदिर में की सफाई, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह

हरियाणाः मंत्री ने शिवपुरी सोसायटी के शिव मंदिर में की सफाई, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह

काफी इंतजार के बाद अब वो क्षण आने वाला है जिसका हर भारतीय को इंतजार है। रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। इसी को लेकर पूरे देश में उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान पर पूरे देश के धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। काफी इंतजार के बाद अब वो क्षण आने वाला है जिसका हर भारतीय को इंतजार है। रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। इसी को लेकर पूरे देश में उत्साह है। प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान पर पूरे देश के धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इसी कड़ी में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जगाधरी अपने आवास के नजदीक शिवपुरी सोसाइटी में स्थित शिव मंदिर में स्वयंसेवकों और सोसाइटीवासियों के साथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया। कड़ाके की ठंड में भी जोश के साथ भगवान श्रीराम और भगवान शिव के जयघोष लगाते हुए सभी ने मंदिर प्रांगण में सफाई की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भगवान श्रीराम के रंग में रंग गया है। 22 जनवरी को पूरा देश उस ऐतिहासिक क्षण को दीपावली से भी बड़े उत्सव की तरह मनाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंदिर हमारी संस्कृति है। हम सभी को मंदिरों व धार्मिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए।

भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के साथ-साथ एक नए युग का परिवर्तन हो रहा है। राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए बहुत लोगों ने बलिदान दिया और असंख्य लोगों ने संघर्ष किया। आज उन सबके परिवारों के लिए भी खुशी का क्षण है। पूरा देश उत्सव मनाने के लिए तैयार है। पूरे देश में दीपावली से भी बड़ा उत्सव मनाया जाएगा।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com