अडाणी ग्रुप से जुड़े गोदाम में शनिवार की रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम के अंदर टीन में घी, तेल रखें हैं, जो आग से ब्लास्ट हो रहे हैं। बेहट रोड स्थित रसूलपुर में यह गोदाम है। यहां फॉर्च्यून समेत कंपनी के अन्य प्रोडक्ट रखे हैं। पूरा गोदाम करीब 7 बीघे में बना है।
Updated Date
सहारनपुर। अडाणी ग्रुप से जुड़े गोदाम में शनिवार की रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम के अंदर टीन में घी, तेल रखें हैं, जो आग से ब्लास्ट हो रहे हैं। बेहट रोड स्थित रसूलपुर में यह गोदाम है। यहां फॉर्च्यून समेत कंपनी के अन्य प्रोडक्ट रखे हैं। पूरा गोदाम करीब 7 बीघे में बना है।
गोदाम में आटा, चीनी, तेल, रिफाइंड और अन्य सामान भरे थे। यहां से सामान उत्तराखंड और वेस्ट यूपी में सप्लाई की जाती थी। आसपास घनी आबादी है। आग लगने से आसपास की कॉलोनी में भी धुआं हो गया है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आसपास के 50 से ज्यादा मकानों के लोग घर छोड़कर कुछ दूरी पर चले गए थे।
चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रताप सिंह ने बताया कि रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। आग बहुत ज्यादा थी। ऐसे में लखनऊ हेडक्वार्टर और कप्तान से बात की गई। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, अमरोहा, बिजनौर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गईं। टीन का स्ट्रक्चर था जो आग लगने पर पूरा गिर गया है।
कहा कि टीन शेड को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई थी। CFO ने बताया कि गोदान का टीन शेड गिरने के कारण काफी तादाद में घी और रिफाइंड के टीन दबे हैं। जिस कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।