Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहीं रहे मशहूर जादूगर ओपी शर्मा, शनिवार देर रात हुआ निधन

नहीं रहे मशहूर जादूगर ओपी शर्मा, शनिवार देर रात हुआ निधन

76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी का गुर्दे की बीमारी के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया देर रात की खबर पूरे कानपुर में फैल गई वह कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में एक सप्ताह से भर्ती थे। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े थे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जादू की बात अगर जहन में आती है तो एक ही नाम याद आता है ओ पी शर्मा ओपी शर्मा कानपुर के रहने वाले हैं उन्होंने कई जादू किस शो भी किए हैं कानपुर में उनका बड़ा नाम है बच्चों से लेकर बूढ़े तक उनका शो देखना पसंद करते हैं जब भी वह कहीं शो करते हैं तो लोगों की भीड़ जमा हो जाती है ओपी शर्मा कानपुर का जाना माना नाम है वह कानपुर में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी अपना जादू का खेल दिखा चुके हैं

पढ़ें :- "मुख्यमंत्री आंखें बंद करके बोलते हैं": Akhilesh Yadav का तीखा हमला

वही 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी का गुर्दे की बीमारी के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया देर रात की खबर पूरे कानपुर में फैल गई वह कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में एक सप्ताह से भर्ती थे। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े थे।

उनके परिवार में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन में कार्यरत बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा और संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा हैं।
बेटे पंकज शर्मा ने बताया कि पहली अप्रैल 1952 में मूलगांव बलिया में पिता का जन्म हुआ था। वर्ष 1971 स्माल आर्मस फैक्ट्री (एसएएफ) में डिजाइनर के पद पर नौकरी लगी तो वह शहर आए थे। यहां आकर पहले शास्त्री नगर स्थित कालोनी में रहे। वहां से कई साल पहले बर्रा-दो में घर बनवाया। जो भूतबंगले के नाम से जाना जाता है।
बेटे के मुताबिक पिता देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यवसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 व शहंशाह ए जादू की महान उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रगबिरंगा इंद्रजाल होता था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com