राजधानी लखनऊ में रिटायर दरोगा के बेटे ने सुसाइड कर लिया। बेटे ने सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल से परेशान होने की बात लिखी है। गुरुवार को युवक ने घर में जहर खा लिया।
Updated Date
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रिटायर दरोगा के बेटे ने सुसाइड कर लिया। बेटे ने सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल से परेशान होने की बात लिखी है। गुरुवार को युवक ने घर में जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए जहा इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मंगल सिंह (32) दुबग्गा के बसंतकुंज में परिवार के साथ रहते थे। मंगल के पिता वीरेंद्र नाथ सिंह यूपी पुलिस से दरोगा की पोस्ट से रिटायर हुए हैं। मंगल की अलीगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। 3 साल पहले उसकी शादी रस्तोगी नगर में रहने वाली अनुराधा सिंह (चंचल) से हुई थी। चंचल 25 दिन से अपने मायके में है। दोनों में कई महीने से विवाद चल रहा था।
मंगल के बड़े भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया
गुरुवार को माता-पिता रिश्तेदारी में चले गए। मंगल घर पर अकेला था। इसी दौरान मंगल ने जहर खा लिया। शाम 5 बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो वह बेसुध पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगल की मौत हो गई। मंगल के दो साल के जुड़वा बेटे गोविंद और गोपाल हैं। पत्नी दोनों को साथ लेकर मायके गई थी। वह फोन पर बेटों से मंगल की बात तक नहीं कराती थी। मौत के पहले भाई ने सुसाइड नोट लिखा था। यह नोट मोबाइल के नीचे बेड पर रखा था। इसमें उसने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है। जानें क्या लिखा था।
पत्नी सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज
एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया- मंगल के पिता वीरेंद्र सिंह ने जो तहरीर दी थी उसी आधार पर पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर एक्शन लिया जाएगा।