Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kushinagar : हैवानियत की सारी हदें पार, चाचा ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kushinagar : हैवानियत की सारी हदें पार, चाचा ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर से एक बार फिर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। यहा 23 साल के हैवान चाचा ने अपनी ही 5 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घिनौना घटना को अंजाम दिया।

By up bureau 

Updated Date

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर से एक बार फिर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है। यहा 23 साल के हैवान चाचा ने अपनी ही 5 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म की घिनौना घटना को अंजाम दिया।

पढ़ें :- कुशीनगर में तेज आंधी से तबाही, जड़ से उखड़े पेड़, कई मकानों की छत उड़ी,  एक की मौत

पूरा मामला कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र का है जहां पर 5 वर्ष की मासूम के साथ उसी के चाचा ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना उस वक्त की है जब मासूम की मां बाजार गई हुई थी मासूम को घर में अकेला पाकर दरिंदे 23 साल के चाचा ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। मां जब बाजार से घर लौटी तो रोती हुई मासूम ने पूरी बात बताई जिसके बाद पीड़ित मां ने थाने पर इस पूरी घटना की सूचना दिया। तहरीर के आधार पर इस पूरे मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हैवान चाचा को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित मां ने पुलिस से इस पूरे मामले में आरोपी दरिंदे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com