Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जानें बैड कोलेस्ट्रॉल से बचने के 6 घरेलू उपाय

जानें बैड कोलेस्ट्रॉल से बचने के 6 घरेलू उपाय

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों लगभग सभी उम्र के लोगों को हो रही है। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन और फिजिकल एक्टिविटी न करना इस समस्या की बड़ी वजह है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों लगभग सभी उम्र के लोगों को हो रही है। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड का ज्यादा सेवन और इफिजिकल एक्टिविटी न करना इस समस्या की बड़ी वजह है।

पढ़ें :- राष्ट्रीय कार्यशालाः समय से पहले मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर के रोकथाम पर हुई चर्चा

कुछ लोगों को कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक भी आ सकता है। युवाओं की गलत आदतें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह बन रही हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डॉक्टर दवाएं देते हैं जिनसे आराम मिल जाता है।

लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। आइए आज हम आपको गहरे नुस्खे बताते हैं जिससे आप कोलेस्ट्रॉल से राहत पा सकते हैं।

1 ग्रीन टी: मेडिकल न्यूज टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक ग्रीन टी का ज्यादातर उपयोग वजन कम करने के लिए किया जाता है। मोटापा से ग्रसित लोग इसका उपयोग करते हैं लेकिन ये कोलेस्ट्रॉल के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

2.टमाटर जूस: टमाटर जूस के सेहत को कई फायदे होते हैं। यह इम्युनिटी को बूस्ट करता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे मरीज को भी टमाटर जूस का सेवन करना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

पढ़ें :- HMPV: कर्नाटक में दो मामले आए, भारत में कोई असामान्य वृद्धि नहीं

3.लहसुन: लहसुन सभी के किचन में पाया जाता है। चटनी बनाने से लेकर सब्जी तक में इसका उपयोग किया जाता है। लहसुन कई बीमारियों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लड प्रेशर से लेकर नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक करता है।

4-हल्दी: हल्दी कई औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती है। हल्दी के सेहत को कई फायदे होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर कर देते हैं। आप हल्दी को दूध के साथ पी सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com