पूरे विश्व में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। हरियाणा में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।
Updated Date
यमुनानगर। पूरे विश्व में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम है। हरियाणा में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।
इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की और योगा की क्रियाओं में भी भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्क्रीन के माध्यम से लाइव सुना। इस मौके पर जिले में बनी पांच व्यायाम शालाओं का कृषि मंत्री ने उद्घाटन किया।
कृषि मंत्री के साथ यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा यमुनानगर के डीसी एसपी समेत जिले के सभी अधिकारियों ने इस योग दिवस में भाग लिया। साथ ही स्कूल कॉलेज की छात्र छात्राओं और आम जनता में भी इस योग दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि यह एक बहुत पुरानी विधा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसकी खोज की। इससे हम शारिरिक रूप से भी और दिमागी रूप से भी स्वस्थ रह सकते हैं।