Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः भारत तेजी से आगे बढ़ने वाला देशः राज्यपाल दत्तात्रेय

हरियाणाः भारत तेजी से आगे बढ़ने वाला देशः राज्यपाल दत्तात्रेय

प्रदेश के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। समारोह में विभिन्न टुकड़ियों ने परेड कमाण्डर आईपीएस मनप्रीत सिंह सुदन के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण भी किया।

By Rakesh 

Updated Date

पानीपत। प्रदेश के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। समारोह में विभिन्न टुकड़ियों ने परेड कमाण्डर आईपीएस मनप्रीत सिंह सुदन के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण भी किया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि ये भारत का समय है। भारत अब तेजी से आगे बढऩे वाला है। 74 वर्ष पहले 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने इस अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढऩे के लिए साहस और प्रेरणा देता है।

कहा कि इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनकी बदौलत ही भारत आज एक गणराज्य देश कहलाता है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद और उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों के बलिदानों के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। कहा कि आज हमारा भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com