दुर्ग जिले में छठ मनाकर घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गला काट डाला। वारदात के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दुर्ग जिला अंतर्गत खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर घर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी।
Updated Date
दुर्ग। दुर्ग जिले में छठ मनाकर घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसी ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गला काट डाला। वारदात के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दुर्ग जिला अंतर्गत खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर घर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी।
विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था। इसके बाद वह कबीर मंदिर जैतखंभ के पास टहलने गया था। इस दौरान भूषण ने चाकू से उसका गला काट दिया और फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक विजय पासवान खुर्सीपार मिनीमाता नगर वार्ड-46 में रहता था। वह अपने बड़े भाई प्रकाश पासवान के साथ ठेका मजदूरी करता था।
उसी के घर के पास भूषण साहू रहता है। भूषण आदतन नशे का आदी है और अपराधी किस्म का है। भूषण और विजय की पुरानी रंजिश है। इसी बात को लेकर वह विजय की हत्या का प्लान बनाकर बैठा था। रविवार रात 9 बजे के करीब जब भूषण ने विजय को अकेला घूमता देखा तो चाकू लेकर उसका गला काट दिया। गला कटते ही विजय लहूलुहान होकर गिर गया।
परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के बाद से खुर्सीपार क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों में काफी रोष है। हत्या के बाद आरोपी फरार है। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच में जुटी है।