Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैसे हुई अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत, सच्चाई जानने को अब मशहूर गायक सहित चार का होगा डीएनए टेस्ट  

कैसे हुई अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत, सच्चाई जानने को अब मशहूर गायक सहित चार का होगा डीएनए टेस्ट  

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में मृत मिलीं थीं। इस मामले में अभिनेत्री की मां की शिकायत पर पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में मृत मिलीं थीं। इस मामले में अभिनेत्री की मां की शिकायत पर पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों अभी जेल में हैं।

पढ़ें :- जज्बे को सलामः शिवानी कुमारी की BIG BOSS-3 में इमोशनल एंट्री, होस्ट एक्टर अनिल कपूर की आंखें हुईं नम, टिक-टॉक से यूट्यूबर और फिर बिग बॉस के घर तक पहुंचीं औरैया की बेटी

जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आकांक्षा के कपड़ों की प्रयोगशाला में जांच कराई तो कुछ चौंकाने वाले साक्ष्य मिले। सारनाथ थाने की पुलिस अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोगों की डीएनए टेस्ट कराएगी। इसकी अनुमति अदालत से मांगी गई है।

अभिनेत्री के कपड़े की जांच रिपोर्ट आई

डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार के मुताबिक, अभिनेत्री के कपड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी गई है। अदालत की अनुमति के बाद गायक समर सिंह व संजय सिंह, अरुण पांडेय व संदीप सिंह के सैंपल लिए जाएंगे।

समर और संजय पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

पढ़ें :- ACTOR अनुपम खेर ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन,  बनें दिव्य समारोह का हिस्सा

समर और संजय पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सारनाथ थाने में दर्ज है। संदीप होटल के सीसी कैमरे में कैद है। अरुण पांडेय को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जब घटना हुई थी, उससे पहले आकांक्षा अरुण की निजी पार्टी से होकर लौटी थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com