झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन तार से टच कर गया। जिससे 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 9 गंभीर रूप से झुलस गए।
Updated Date
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन तार से टच कर गया। जिससे 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 9 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार सुबह करीब 6 बजे मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान जुलूस में शामिल 13 लोग वहां पर मौजूद हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। ये सभी हाईटेंशन से गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 4 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई। जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री में ब्लास्ट हो गया। जिससे 13 लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।