एक अनियंत्रित पिकअप ने लगभग एक दर्जन लोगों को राउंड दिया। इस हादसे की वजह से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग बस का इंतजार कर रहे थे।
Updated Date
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बड़ा हादसा हुआ है। जहा एक अनियंत्रित पिकअप ने लगभग एक दर्जन लोगों को राउंड दिया। इस हादसे की वजह से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग बस का इंतजार कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया। उसके बाद घायल लोगों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक घटना के समय नशे की हालत में था। उसने कई ठेलों को भी टक्कर मारी। पिकअप द्वारा हादसे का शिकार लोगों में भगदड़ मच गई। लोग चीखने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि घटना उस वक्त हुई जब काफी लोग सड़क किनारे खड़े होकर बरेली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बायपास पर खड़े लोगों को हिट करना शुरू कर दिया।
इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुखार मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर बरेली की ओर भागने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक को उसके तीन साथियों के साथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।