यूपी के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
Updated Date
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
मृतका की मां के अनुसार, उनकी बेटी की शादी कुछ साल पहले लोनार थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दामाद और उसके परिवार वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। वे बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
मां का आरोप है कि एक दिन दामाद ने उनकी बेटी को पीटकर छत से फेंक दिया। इस घटना में महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। तब से उसका इलाज चल रहा था।
हालांकि, मृतका सोनी देवी ने इलाज के दौरान दिए बयान में कहा था कि वह अपने माता-पिता के व्यवहार से परेशान है। उसने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से मना किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पति और ससुराल पक्ष की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दहेज हत्या का मामला होने के कारण पुलिस हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रही है।