यूपी के मैनपुरी जिले में ग्रीन बेल्ट के विरोध में लालूपुर गांव के लोगों ने सर्किट हाउस पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री की गाड़ी का घेराव भी किया। मालूम हो कि सरकार भोगांव से जेल चौराहे तक ग्रीन बेल्ट बना रही है। 1000 से ज्यादा मकान ग्रीन बेल्ट के दौरान तोड़े जाएंगे। इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
Updated Date
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में ग्रीन बेल्ट के विरोध में लालूपुर गांव के लोगों ने सर्किट हाउस पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री की गाड़ी का घेराव भी किया। मालूम हो कि सरकार भोगांव से जेल चौराहे तक ग्रीन बेल्ट बना रही है। 1000 से ज्यादा मकान ग्रीन बेल्ट के दौरान तोड़े जाएंगे। इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
लोगों ने मांग की कि ग्रीन बेल्ट लालूपुर गांव से न बनाई जाए। लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर कैबिनेट मंत्री की गाड़ी घेर ली और नारेबाजी की। अधिकारियों का कहना था कि ग्रीन बेल्ट पर्यावरण को देखते हुए बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रीन बेल्ट को रोके जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि ग्रीन बेल्ट को नहीं रोका गया तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।