Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. मुश्किल में धोनीः सरकार की नजरें टेढ़ी, करना पड़ सकता है सरकारी आवास खाली

मुश्किल में धोनीः सरकार की नजरें टेढ़ी, करना पड़ सकता है सरकारी आवास खाली

झारखंड की सरकार इन दिनों नेता से लेकर राजनेता तक और सियासी मैदान से लेकर क्रिकेट के मैदान पर अपनी छाप छोड़ने वाले और इंडियन टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी सबको नोटिस पर नोटिस भेज रही है और सरकारी आवास को खाली करने को कह रही है। बात दें कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड, क्रिकेट स्टार एमएस धोनी को नोटिस भेजने की तैयारी में है। आवास बोर्ड के इस कदम से धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

By HO BUREAU 

Updated Date

रांची। झारखंड की सरकार इन दिनों नेता से लेकर राजनेता तक और सियासी मैदान से लेकर क्रिकेट के मैदान पर अपनी छाप छोड़ने वाले और इंडियन टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी सबको नोटिस पर नोटिस भेज रही है और सरकारी आवास को खाली करने को कह रही है। बात दें कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड, क्रिकेट स्टार एमएस धोनी को नोटिस भेजने की तैयारी में है। आवास बोर्ड के इस कदम से धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

पढ़ें :- सियासतः झारखंड में भाजपा विधायक दल का नेता ही नहीं, सत्तापक्ष के निशाने पर BJP

बता दें कि आवास बोर्ड यह नोटिस उनके पुराने राजधानी रांची के हरमू रोड वाले घर के बारे में है। महेंद्र सिंह धोनी को यह प्लॉट राज्य सरकार ने दिया था, जहां उन्होंने आलीशान घर बनाया था। लेकिन अब एमएस धोनी रांची के सिमलिया स्थित अपने प्राइवेट फॉर्म हाउस में रहते हैं..और अब कहा जा रहा है की धोनी के हरमु वाले घर पर अब सरकार एक लैब खोलने जा रही है।

बोर्ड पहले भी ऐसे मामलों में कार्रवाई कर चुका है। और कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। कुछ के प्लॉट भी रद्द हुए हैं। उन्होंने बताया कि हरमू रोड में जहां बीजेपी का प्रदेश कार्यालय है, वो उस भूखंड का भी गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है। इस मामले में भी बोर्ड की ओर से पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।हाला की ये बात जगजाहिर है और एमएस धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में रांची का नाम देश-दुनिया में रौशन किया।

2009 में झारखंड सरकार ने धोनी को गिफ्ट किया था आवासीय भूखंड

बता दें कि साल 2009 में झारखंड सरकार की ओर से एमएस धोनी को पांच कट्ठा आवासीय भूखंड गिफ्ट किया गया था और यहां एमएस धोनी की ओर से एक शानदार घर बनाया गया और कई वर्ष तक धोनी यहीं रहे लेकिन बाद में वो सिमलिया स्थित अपने प्राइवेट आवास में शिफ्ट हो गए।

पढ़ें :- झारखंडः हेमंत किसके सारथी ! दिल्ली विधानसभा चुनाव बना हेमंत सोरेन के गले की फांस

धोनी के हरमू रोड स्थित मकान कई वर्षों तक एक सुरक्षा गार्ड के भरोसे खाली पड़ा रहा। अब उनके पुराना घर को क्लिनिक लैब में बदला जा रहा है। आवास बोर्ड के अध्यक्ष को इसकी जानकारी मिली। इसकी जानकारी जब हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन को हुई तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच में यह देखा जाएगा कि धोनी को रिहायशी प्लॉट मिला या कमर्शियल। अगर रिहायशी प्लॉट पर कमर्शियल काम हो रहा है तो यह गलत है और इस पर कार्रवाई होगी।

इसके पहले सुदेश महतो को आवास खाली करने का आदेश दिया इसे लेकर अब राज्य में घमासान मचा हुआ है और विपक्षी दल हेमंत सरकार पर तो हमलावर है ही साथ में ये भी कहा जा रहा है की रांची में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले और भारत देश के लिए अपनी आन बान शान कहे जाने वाले एमएस धोनी के साथ गलत कर रही है और इसकी भरपाई सरकार को करनी पड़ेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com