देहरादून में ग्राहकों के नाम पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन स्वीकृत कर हड़पने वाले पूर्व बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
Updated Date
देहरादून। देहरादून में ग्राहकों के नाम पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन स्वीकृत कर हड़पने वाले पूर्व बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की निरंजनपुर शाखा की है। जहां तत्कालीन शाखा प्रबंधक अभिषेक राणा ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने जुलाई 2021 में पदभार संभाला था। उनके स्थान पर यहां पहले अमित सिंह तैनात थे। अमित सिंह ने अपने कार्यकाल में शिवानी और मनोहर सिंह के नाम पर एक करोड़ एक लाख पचास हजार रुपये के दो लोन जारी किए थे।
लोन के खातों से संबंधित कोई भी दस्तावेज बैंक के अधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे। इस मामले की जब जांच हुई तो पता चला कि अमित सिंह ने इनके खाते फर्जी तरीके से खोले और इस पूरी धनराशि को खुद हड़प लिया।
आरोपी के खिलाफ पटेलनगर में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। पटेलनगर पुलिस ने अमित सिंह निवासी त्रिलोकपुरी, पड़पड़गंज, कल्याणपुरी दिल्ली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।