Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: जीजा-साली की लड़ाई,धमकी पर आई! कहा- सरदार पटेल का वंशज हूं

UP: जीजा-साली की लड़ाई,धमकी पर आई! कहा- सरदार पटेल का वंशज हूं

सुना आपने ये मंत्री साहब हैं, जिनपर उनकी ही साली ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।उनके दामन पर दाग लगाया है, लेकिन मंत्री आशीष पटेल किसी और को ही हड़का रहे हैं। इस बयान के सामने आने के बाद सियासी गलियारे में सवाल उठने लगा है कि ये लाल आंखें योगी के मंत्री किसे दिखा रहे हैं। जी हां अपने ऊपर आरोप लगा तो योगी के मंत्री ने विधायक की बेइज्जती की बात करने लगे। योगेश वर्मा की बात कर एक अलग राग अलाप दिया।

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। सुना आपने ये मंत्री साहब हैं, जिनपर उनकी ही साली ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।उनके दामन पर दाग लगाया है, लेकिन मंत्री आशीष पटेल किसी और को ही हड़का रहे हैं। इस बयान के सामने आने के बाद सियासी गलियारे में सवाल उठने लगा है कि ये लाल आंखें योगी के मंत्री किसे दिखा रहे हैं। जी हां अपने ऊपर आरोप लगा तो योगी के मंत्री ने विधायक की बेइज्जती की बात करने लगे। योगेश वर्मा की बात कर एक अलग राग अलाप दिया।

पढ़ें :- योगी के मंत्री का ऐलान-ए-जंग, आशीष पटेल ने किसे ललकारा ? घर की लड़ाई...सार्वजनिक हो आई ?

आशीष पटेल उसी बीजेपी के विधायक की बात कर रहे हैं। जिनको थप्पड़ मारा गया था जिसकी चर्चा पूरे सूबे में हो रही थी। इसी साल अक्टूबर के महीने में लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा विधायक योगेश के गालों पर चाटा जड़ा गया था। बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में विधायक को थप्पड़ जड़ दिया था। ऐसे में उसी दुखती नस पर हाथ रख कर आशीष पटेल ने धमकी दी है। तो आशीष पटेल ये बता रहे है कि उनकी रगों में किसका खून है वो डरने वाले नहीं है।लेकिन सवाल है कि बता किसे रहे हैं, कौन उन्हे डरा रहा है।

क्योंकि अगर CBI जांच भी की जाएगी तो वो CM योगी के आदेश पर फिर ये धमकी और तेवर किसे दिखा रहे है। वहीं दूसरी तरफ जीजा की साली और सपा की विधायक पल्लवी पटेल से सपा बदला लेती हुई नजर आ रही हैं। सपा की विधायक इस लड़ाई में अकेली ऩजर आ रही है। सपा खुद अपने विधायक का साथ देते हुए नजर नहीं आ रही है चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के सामने धरने पर बैठी पल्लवी से मुलाकात करने न तो नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और न ही शिवपाल यादव पहुंचे।अब सवाल ये उठ रहे है कि क्या सपा अपने विधायक पल्लवी पटेल से  बदला ले रही हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव में पीडीए फार्मूले को झटका देने के लिए पल्लवी पटेल ने अपना पीडीएम फार्मूले पर अकेले चुनाव लड़ा था। जिससे अखिलेश यादव नाराज हुए थे। वहीं आशीष पटेल ये धमकी आखिर किसे दे रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com