Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. खाली पेट खाएं शहद और लहसुन, मिलेंगे 5 चमत्कारी लाभ

खाली पेट खाएं शहद और लहसुन, मिलेंगे 5 चमत्कारी लाभ

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों पर काबू पा लेना सबसे बड़ी चुनौती भरा काम है। इन बीमारियों का सबसे बड़ा दोषी गलत खान-पान है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियों पर काबू पा लेना सबसे बड़ी चुनौती भरा काम है। इन बीमारियों का सबसे बड़ा दोषी गलत खान-पान है। लोग खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद और लहसुन को सुबह खाली पेट खाने से कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

पढ़ें :- राष्ट्रीय कार्यशालाः समय से पहले मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर के रोकथाम पर हुई चर्चा

दरअसल ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों का खजाना मानी जाती हैं और घरों में बहुत आसानी से मिल भी जाती हैं। हालांकि ज्यादातर लोग शहद और लहसुन का अलग-अलग तरह से सेवन करते भी हैं। लेकिन जब दोनों को एक साथ खाते हैं तो शरीर को दोगुने पोषक तत्व मिल जाते हैं। शहद और लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर मजबूत बनाते हैं।

वजन कंट्रोल करे : लाइफस्टाइल ठीक न होने से सबसे ज्यादा लोग मोटापे की जद आ रहे हैं। बढ़ते वजन से यदि आप भी परेशान हैं तो खाली पेट शहद और लहसुन का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे मोटापा आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

हार्ट के लिए लाभकारी: शहद और लहसुन दोनों ही पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। यदि इन दोनों चीजों का सुबह खाली पेट सेवन किया जाए तो ह्रदय के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। लहसुन और शहद दोनों ही हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यदि किसी को दिल से जुड़ी दिक्कतें हैं तो इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी: लहसुन और शहद दोनों ही सेहत के बेहद ही फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण फंगल इन्फेक्शन सहित कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट इन दोनों चीजों को खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यदि आप इन दोनों चीजों का सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

पढ़ें :- HMPV: कर्नाटक में दो मामले आए, भारत में कोई असामान्य वृद्धि नहीं

सर्दी और जुकाम से राहत: यदि आपको सर्दी-जुकाम जैसी कोई दिक्कत आती है तो लहसुन और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि लहसुन और शहद दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में यदि आप इन दोनों चीजों का सेवन करते हैं तो सर्दी-जुकाम से राहत मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com