Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुराः मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, सवा लाख का था इनाम 

मथुराः मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, सवा लाख का था इनाम 

यूपी के मथुरा जिले में जैंत थाना क्षेत्र के राल रोड पेलखू मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर सवा लाख का इनाम था।

By Rajni 

Updated Date

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में जैंत थाना क्षेत्र के राल रोड पेलखू मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर सवा लाख का इनाम था। मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जैत थाना क्षेत्र के परखम निवासी अपराधी रोहतास गुर्जर को मुठभेड़ के बाद शनिवार तड़के चार बजे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गुर्जर वर्ष 2021 में बरसाना क्षेत्र में पुलिस दल पर गोलीबारी के आरोप में वांछित था। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

दो दर्जन से अधिक मामलों में था वांछित

पुलिस ने लूट, हत्या, जबरन वसूली, गैंगस्टर एक्ट, चोरी आदि के दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित गुर्जर पर 2022 में एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राजस्थान पुलिस ने गुर्जर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पांडेय ने बताया कि गुर्जर के पास से चोरी की एक बाइक, एक अवैध पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।

पढ़ें :- Bareilly : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट और चोरी के दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com