Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि हिमाचल में राजनीतिक परिस्थितियों की जिम्मेवार कांग्रेस खुद है। उनके विधायक कांग्रेस पार्टी से नाखुश हैं। भारतीय जनता पार्टी मध्यस्थता करके हिमाचल के लोगों के हित में कदम उठाएगी। सुनीता दुग्गल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर है। सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि हिमाचल में राजनीतिक परिस्थितियों की जिम्मेवार कांग्रेस खुद है। उनके विधायक कांग्रेस पार्टी से नाखुश हैं। भारतीय जनता पार्टी मध्यस्थता करके हिमाचल के लोगों के हित में कदम उठाएगी। सुनीता दुग्गल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर है। सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

पढ़ें :- 10 सवालों का जवाब देने पर ही मिलेगी जिलाध्यक्ष की कुर्सी…कांग्रेस का ये नया प्लान तैयार

कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत रखने में बिल्कुल फेल हो गई है। जो जनाधार कांग्रेस को मिला था वह कहीं ना कहीं डांवाडोल  हो रहा है। सुनीता दुग्गल ने कहा कि अब हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेवारी बनती है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों के मुताबिक आगे की कार्रवाई करे।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के लिए नहीं है कोई चुनौती 

साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह सिरसा लोकसभा सीट से ही दोबारा चुनाव लड़ें। बाकी जो संगठन का आदेश होगा वह सर्वोपरि होगा। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से मिलने वाली चुनौती के सवाल पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष अशोक तवर थे, वे आप पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी को छोड़ चुके हैं। सुनीता दुग्गल ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो उसका तो हरियाणा में अभी तक संगठन भी तैयार नहीं है जबकि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।

पढ़ें :- प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में किया धरना प्रदर्शन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com