अंबाला- सहारनपुर हाईवे पर गांव करेहड़ा के नजदीक ट्राली और बाइक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated Date
यमुनानगर। अंबाला- सहारनपुर हाईवे पर गांव करेहड़ा के नजदीक ट्राली और बाइक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अफनान (20) निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। मृतक के पिता इजवान अली ने बताया कि उसका बेटा मेहनत मजदूरी का काम करता था और वह अविवाहित था। उसे इस घटना की सूचना शाम को 4 के करीब मिली थी।
सदर थाना यमुनानगर के पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।