Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में निकाय चुनावः भाजपा का संकल्प पत्र जारी, विपक्ष ने खड़े किए सवाल

उत्तराखंड में निकाय चुनावः भाजपा का संकल्प पत्र जारी, विपक्ष ने खड़े किए सवाल

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी निकायों के लिए संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के इस संकल्प पत्र को लेकर विपक्ष ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

देहरादून।  उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी निकायों के लिए संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के इस संकल्प पत्र को लेकर विपक्ष ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंड नगर निकायः मलिन बस्तियों के मुद्दों पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने पहली बार अपना संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11 नगर निगम और नगर पालिका नगर पंचायत के लिए संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सतपाल महाराज सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए और जिस तरीके से पहली बार भाजपा ने निकाय चुनाव में संकल्प पत्र का सहारा लिया है वह चर्चा का विषय जरूरत बन गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में राज्य सरकार सभी निकायों में लगातार विकास कार्य कर रही है यह संकल्प पत्र अगले 5 साल की गारंटी है की इन क्षेत्रों में किस तरह का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश आगे बढ़ रहा है इस तरह राज्य सरकार भी राज्य में विकास कार्यों को गति दे रही है।

उत्तराखंड की बेरोजगारी दर लगातार काम हो रही है प्रदेश में नई टाउनशिप विकसित करने की ओर भी सरकार काम कर रही है। 23 जनवरी कोजनता से निवेदन करते हैं कि वह भाजपा के प्रत्याशियों को विजई बनाएं क्योंकि भाजपा ही प्रदेश में विकास के लिए काम कर रही है कांग्रेस का उद्देश्य हमेशा भ्रष्टाचार और अपना घर भरना रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संकल्प पत्र के जरिए भाजपा यह बता रही है कि हम निकायों में किस तरह से विकास कार्य करेंगे। भाजपा के पास निकाय कार्यों के लिए एजेंडा है इसीलिए हम संकल्प पत्र लेकर आए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून से भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है राज्य सरकार ने जो वादे किए थे चुनाव में उनका पूरा कर रही है निकाय चुनाव में भी संकल्प पत्र जारी किया गया है और इसके जरिए देहरादून नगर निगम के लिए किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

पढ़ें :- उत्तराखंड में निकाय चुनाव की लड़ाई मुगलिया सोच पर आई, CM धामी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र इस बात की गारंटी है कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए सोचती है। निकायों के लिए भी भाजपा चिंतित है इसीलिए बीजेपी संकल्प पत्र लेकर आई है कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है इसीलिए कांग्रेस का कोई घोषणा पत्र नहीं है।

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को तरह इस बार निकाय चुनाव में भी जुमलों का पुलिंदा लेकर आई है । भाजपा सिर्फ  वायदे करती है चुनाव के बाद उन वायदों को भाजपा पूरी नहीं करती है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भाजपा के इस झूठ के संकल्प पत्र को जनता भी देख रही है और जनता को इस पर भरोसा नहीं है।

देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए पहली बार संकल्प पत्र जारी किया है । और इस संकल्प पत्र में जहां एक तरफ सरकार की उपलब्धियां बताने का काम किया गया । तो दूसरी तरफ अपने चुनावी वायदे भी बताए गए हैं ताकि जनता उन वायदों पर भरोसा कर सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com