Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. जनता से वादाः उत्तराखंड में UCC लागू करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जनता से वादाः उत्तराखंड में UCC लागू करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान एक बार फिर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कब से उत्तराखंड में UCC लागू होने जा रहा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान एक बार फिर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कब से उत्तराखंड में UCC लागू होने जा रहा है। देखिए ये रिपार्ट…

पढ़ें :- उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC): ऐतिहासिक कदम और संभावित प्रभाव :

2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो वायदा उत्तराखंड की जनता से किया गया था। उस वादे को पूरा अब उत्तराखंड सरकार करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जनवरी महीने से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बयान तब आया है, जब संसद में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा पूरे देश को यह बताया गया है कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां समान नागरिक संहिता लागू होने वाली है। अमित शाह ने साथ ही संसद में यह भी कहा है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद देश के भाजपा शासित राज्यों में भी समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में क्या कुछ कहा है, आप बयान सुनिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए बयान के बाद कहा कि उत्तराखंड में इन दिनों UCC नियमावली को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनवरी में प्रशिक्षण पूरा होते ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जो UCC को लागू कर देगा।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि जब जब चुनाव आते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समान नागरिक संहिता की याद आ जाती है। कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बयान दे चुके हैं कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने वाली है लेकिन अभी तक समान नागरिक संहिता लागू नहीं हुई है। केवल चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं।

कुल मिलाकर देखें तो पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब एक बार फिर मुख्यमंत्री ने नए साल के अवसर पर जनवरी में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर बयान दे दिया। ऐसे में देखना यही होगा कि आखिरकार वह कौन सी तारीख होगी जब से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने को लेकर इतिहास के पन्नों में ऐतिहासिक लम्हा दर्ज होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com