छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी और शिवजी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
Updated Date
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी और शिवजी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। प्रदेशवासी स्वस्थ व सुखी रहें। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें। यही भगवान से हमारी कामना है। इस दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।