मध्य प्रदेश के सागर में अविरल जैन का विवाह 25 नवंबर 2022 को ग्राम रजवांस में गार्गी शर्मा के साथ सात भांवर, जैन धर्म के अनुसार हुआ था। विवाह में लड़के पक्ष ने दोनों तरफ का करीब 10 लाख रुपए खर्चा उठाया।
Updated Date
सागर। मध्य प्रदेश के सागर में अविरल जैन का विवाह 25 नवंबर 2022 को ग्राम रजवांस में गार्गी शर्मा के साथ सात भांवर, जैन धर्म के अनुसार हुआ था। विवाह में लड़के पक्ष ने दोनों तरफ का करीब 10 लाख रुपए खर्चा उठाया।
पेपर देने के बहाने ससुराल से भागी
शादी के 4 दिन बाद लुटेरी दुल्हन गार्गी पेपर देने और पढ़ाई का बहाना बनाकर गोपालगंज अपनी मां के पास आ गई। गार्गी अपने साथ करीब 7 लाख रुपए के सोने व चांदी के आभूषण, 1.60 लाख नकद और मोबाइल लेकर आई। लड़के पक्ष ने जब परीक्षा के बाद दुल्हन को ससुराल आने के लिए फोन किया तो उसने आने से मना कर दिया और घर से मां के साथ फरार हो गई।
लड़के पक्ष की शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लुटेरी दुल्हन ने धोखाधड़ी करने की वारदात कबूल की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम रजवांस निवासी कमल पुत्र दुलीचंद्र जैन ने 24 अप्रैल को गोपालगंज थाने में शिकायत की थी कि वेयर हाउस रोड गोपालगंज निवासी गार्गी पुत्री मनोज शर्मा का विवाह उनके बेटे अविरल जैन के साथ 25 नवंबर 2022 को हुआ था। शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए।
गार्गी इससे पहले जयपुर में भी कर चुकी थी एक शादी
शादी के 4 दिन बाद पेपर देने का कहकर बहु गार्गी गोपालगंज अपने मायके वापस आ गई। जहां कुछ दिन रही और इसके बाद भाग गई। वह अपने साथ 1.60 लाख रुपए, मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र व अन्य जेवर ले गई। पुलिस ने शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। गार्गी इससे पहले जयपुर में भी एक शादी कर चुकी थी।