दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा महिलाओं के खिलाफ असंसदीय भाषा के प्रयोग पर बुधवार को कौटलिया मार्ग स्थित बिहार भवन पर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सीएम नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका।
Updated Date
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा महिलाओं के खिलाफ असंसदीय भाषा के प्रयोग पर बुधवार को कौटलिया मार्ग स्थित बिहार भवन पर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सीएम नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा पदाधिकारी योगेन्द्र चंदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्रीमती योगिता सिंह, श्रीमती लता गुप्ता, श्रीमती शिखा राय, श्रीमती ऋचा पांडे मिश्रा, प्रवीण शंकर कपूर, श्रीमती श्याम बाला, श्रीमती प्रिया भारद्वाज, श्रीमती सरिता तोमर, सुश्री वैशाली पोद्दार, श्रीमती मोनिका पंत, श्रीमती पूनम चौहान, वीरेंद्र बब्बर, विक्रम मित्तल आदि थे।
प्रदर्शनकारियों ने बिहार सीएम नीतीश कुमार का फूंका पुतला
बाद में शाम को दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी चाणक्यपुरी स्थित बिहार निवास पर प्रदर्शन किया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बयान दिया है, उसे बोलना तो दूर, सुनने में भी शर्म आती है। जिस देश में कन्या पूजन और कन्याओं के पैर धोना सांस्कृतिक विरासत है, वहां नीतीश कुमार का बयान काफी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली मंदिर सभा में ऐसे बयान दे रहा है तो यह उनकी मानसिकता और महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है क्योंकि ऐसे शब्द पहले कभी किसी विधान सभा में नहीं सुने गए।
श्री सचदेवा ने कहा कि नीतीश कुमार जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले व्यक्ति हैं लेकिन अब नीतीश कुमार पर अनैतिक आई.एन.डी.आई. गठबंधन का असर हो गया है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाला व्यक्ति किस हद तक गिर सकता है, इसका उदाहरण नीतीश कुमार ने दिया है। देश की मातृशक्ति ऐसे बयान को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी नहीं करेगी माफ
दिनेश प्रताप सिंह और नीरज तिवारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की संस्कृति और राजनीति को अपमानित किया है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी। दिल्ली भाजपा नेता श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्रीमती ऋचा पांडे मिश्रा, श्रीमती योगिता सिंह, श्रीमती लता गुप्ता एवं श्रीमती श्याम बाला ने भी महिला मोर्चा के प्रदर्शन को संबोधित किया। कहा कि बिहार के सीएम ने अपने अपमानजनक शब्दों से देश की महिलाओं का अपमान किया है। महिलाएं उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर देंगी।