14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक भाजपा द्वारा देश के धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने न्यू कॉलोनी थानेसर स्थित सनातन मंदिर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
Updated Date
कुरुक्षेत्र। 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक भाजपा द्वारा देश के धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने न्यू कॉलोनी थानेसर स्थित सनातन मंदिर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
सांसद सैनी व विधायक सुधा ने मंदिर परिसर व मंदिर के बाहर सफाई करके लोगों से धार्मिक स्थलों की सफाई करने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सासंद सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है कि 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक पूरे देश के धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
नायब सैनी ने कहा कि 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिसको लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को दोबारा से दिवाली मनाई जाएगी। सभी लोग अपने घरों की सफाई करें व धार्मिक स्थलों की भी सफाई करें। धार्मिक स्थलों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। सभी अपने घरों में 22 जनवरी को कम से कम पांच दिए जरूर जलाएं।