Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की सियासत जबरदस्त ! नए साल में मिलेगा बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष !

यूपी की सियासत जबरदस्त ! नए साल में मिलेगा बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष !

नया साल बीजेपी के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष लेकर आएगा। 2025 में यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। यूपी में संगठन को मजबूत करने की जदोजहद जारी है । जिसके लिए नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल ख़त्म होने वाला है। नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा में कई चेहरों पर मंथन जारी है।

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। नया साल बीजेपी के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष लेकर आएगा। 2025 में यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। यूपी में संगठन को मजबूत करने की जदोजहद जारी है । जिसके लिए नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल ख़त्म होने वाला है। नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा में कई चेहरों पर मंथन जारी है।

पढ़ें :- भारतीय जनता पार्टी की बड़ी पहल ... श्रद्धालुओं के लिए कर रहे भोजन, चाय और गन्ने का रस की व्यवस्था

ये मंथन इसलिए क्योंकि फरवरी 2025 से यूपी विधानसभा चुनाव के पूरे दो साल बाकी रह जाएंगे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के मिशन 2027 का भी आगाज हो जाएगा। ये वो मिशन है जिसमें सफल होने के लिए सपा और बीजेपी दोनो ही पार्टियां कसरत कर रही हैं। ऐसे में बीजेपी वैसे नेता को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है। जो भाजपा के अंदर के सिर्फ अतर्कलह को ही समाप्त ना करे बल्कि संगठन को मजबूत भी करे।

साथ ही सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाकर रखे। नए अध्यक्ष और बदले हुए संगठन के साथ BJP आधिकारिक तौर पर 2027 चुनाव  के रण को भेदना चाहती है। जातिगत समिकरण को भी ध्यान में रख कर दांव चला जाएगा। मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा और ऐसे में कई नाम है जिनपर मंथन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला का नाम सुर्खियों में है। गोविंद नारायण शुक्ला दूसरी बार MLC है। गोविंद नारायण शुक्ला लंबे समय से संगठन का कार्य कर रहे हैं। MLC और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक भी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है। विजय बहादुर पाठक आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं।

दलित चेहरों में विद्या सागर सोनकर की भी चर्चा है। 5 वार के विधायक और कैबिनेट मंत्री धर्म पाल सिंह भी प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा में है। धर्म पाल सिंह बरेली से ताल्लुक रखते है। हमीरपुर के बाबू राम निषाद भी रेस में है। बाबू राम निषाद राज्य सभा सदस्य है और निषाज समाज पर दाव लगाकर दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है। बीजेपी बहरहाल अब देखना अहम होगा की आखिरकार बीजेपी किसे नया प्रदेश अध्यक्ष के रुप में चुनती है।

पढ़ें :- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में शामिल होकर साधे कई सियासी समीकरण, खुद को बतलाया सच्चा सनातनी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com