उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा ने सरकार के 8 साल बेमिसाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- "चच्चियां (मुस्लिम महिलाएं) अब बुर्का नहीं पहन रही है। जो लोग हिंदू से कन्वर्ट होकर मुस्लिम बने थे। अब वे हिंदुओं की परम्पराओं की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।
Updated Date
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा ने सरकार के 8 साल बेमिसाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- “चच्चियां (मुस्लिम महिलाएं) अब बुर्का नहीं पहन रही है। जो लोग हिंदू से कन्वर्ट होकर मुस्लिम बने थे। अब वे हिंदुओं की परम्पराओं की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। आज उनकी शादियों में जाओ तो महिलाएं ब्यूटी पार्लर से सजकर आती हैं और बुर्के में नजर नहीं आती हैं।पहले दो कमरों में कबूल है । करके निकाह हो जाते थे। आज मंच पर शादियां हो रही है। बराते डीजे पर धूमधाम से निकल रही हैं। उनमें बदलाव नजर आ रहा है। वह समय अब दूर नहीं है, जब वे आकर हममें मिल जाएंगे।
विधायक ने कहा “मैं जिस विशेष समुदाय की बात कर रहा हूं, उनकी चच्चियां बुर्का नहीं पहन रही हैं। उनमें बदलाव नजर आ रहा है। यह शिफ्टिंग एक दिन में नहीं हुई है। जितना समय वहां जाने में लगा था, उतना ही समय वापस आने में लगेगा। हमें विश्वास है कि लोग वापस होंगे। उन्होंने घर वापसी शुरु कर दी है। घर वापसी का यह क्रम है कि उन्होंने शादी हिंदुओ की तरह करनी शुरु कर दी है। पहले दो कमरों में उनके यहां निकाह होते हैं। अब मंच पर आकर शादी होती है। एक भी चच्ची बुर्के में नजर नहीं आती। सब ब्यूटी पार्लर से आती हैं। वह हिंदुओं जैसी शादी करते है। जिसमें उन्हें आनंद आता है। वह भी इस बात को स्वीकार करते है कि उनके पूर्वजों ने गलती कर दी थी। अब हम अपनी गलती को ठीक कर रहे हैं। आज देश में अनुकूल माहौल पैदा हुआ है। जो लोग औरंगजेब और बाबर के पोशक थे, उनमें कमी आई है। हमारे पूर्वजों ने इस्लाम को स्वीकार करके बड़ी गलती की थी। अब हमको हिंदू बनना चाहिए, क्योंकि देश हिंदुओं का है। देश का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ था, जो लोग यहां पर रह गए थे वह हिंदू थे। नवरात्र पर मीट नहीं बिकेगा नवरात्र में मीट की दुकानें खुलनी चाहिए या नहीं? इस सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि नवरात्र के समय मांसाहार का भक्षण बंद होना चाहिए। जब मांसाहार लगना नहीं है तो खुलना क्यों है। नवरात्र में मीट की सारी दुकानें बंद और बैन होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन से वार्ता की जाएगी।