Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय जनता पार्टी की बड़ी पहल … श्रद्धालुओं के लिए कर रहे भोजन, चाय और गन्ने का रस की व्यवस्था

भारतीय जनता पार्टी की बड़ी पहल … श्रद्धालुओं के लिए कर रहे भोजन, चाय और गन्ने का रस की व्यवस्था

यूपी के कानपुर देहात जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू की गई बड़ी पहल जोरों से जारी है। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने कुंभ

By up bureau 

Updated Date

कानपुर देहात। यूपी के कानपुर देहात जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू की गई बड़ी पहल जोरों से जारी है। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने कुंभ, अयोध्या और काशी विश्वनाथ से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय और गन्ने का रस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे और भोजन ग्रहण करने के साथ ही गन्ने के रस का सेवन करते नजर आ रहे है।

पढ़ें :- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में शामिल होकर साधे कई सियासी समीकरण, खुद को बतलाया सच्चा सनातनी

दरअसल प्रयागराज में जारी महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे है। साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे है। महाकुम्भ में स्नान करने के साथ अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर वहां से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की परेशानियों को दूर करने को लेकर जहां सरकार द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है। वहीं भाजपा द्वारा भी जिले स्तर पर बड़ी मुहीम शुरू कर दी गई है। इसी को देखते हुए जनपद कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी पहल शुरू की है। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास विशाल टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के लिए भोजन उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने भोजन, चाय और गन्ने का रस की उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच भी रहे है। जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला स्वयं श्रद्धालुओं को भोजन देते दिखाई दिए। वहीं भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में भी इस मुहीम में भारी उत्साह देखने को मिला। महिला कार्यकर्ताओं ने भोजन बनाने और बाटने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com