यूपी के गोंडा जिले में छुट्टा जानवरों की समस्याओं को लेकर के भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष शिवराम उपाध्याय के नेतृत्व में बीते 10 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।
Updated Date
गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में छुट्टा जानवरों की समस्याओं को लेकर के भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष शिवराम उपाध्याय के नेतृत्व में बीते 10 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मांग है। की छुट्टा जानवर किसानों के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से पड़कर के गौशालाओं ने निरुद्ध किया जाए। छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अभियान चलाया जाए। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की यह भी मांग है कि छुट्टा जानवरों के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। जिस से किसान निर्धनता के कगार पर पहुंच गया है ,इसके चलते किसान अपना बकाया कर्ज नहीं जमा कर पा रहे हैं उसको लेकर सरकार को कर्ज जमा करने में किसानों को सहूलियत दी जाए। कर्ज न जमा कर पाने के कारण किसानों के खाते में कुछ पैसा आ जाने पर जो होल्ड किया जा रहा है उसे पर भी रोक लगाया जाए।
किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सभी किसानों की सही से सुनवाई नहीं हो रही है। जिस अधिकारी को छुट्टा जानवरों को पकड़ कर गौशालाओं में करने की जिम्मेदारी दी गई थी वह अपनी जिम्मेदारी को निभाने में अभी तक विफल नजर आ रहे हैं। किसी भी किसान की कोई सुनवाई नहीं हो रही है किसानों का लगातार छुट्टा जानवर फसल नुकसान कर रहे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन और राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष शिवराम उपाध्याय ने बताएं कि 2014 से लेकर के अब तक छुट्टा जानवरों को पकड़ने में सरकार को जिम्मेदारी दी गई थी वह विफल रहे हैं। किसानों को लगातार दिक्कतें हो रही है बैंक वाले खाते में जैसे ही कुछ पैसा आता है। कर्ज लेने के चलते होल्ड कर दे रहे हैं हम चाहते हैं कि हमारी जो प्रमुख मांगे हैं। कुछ मांगों को पूरा किया जाए और कुछ मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया जाए। हम लोग बीते 10 दिन से धरना दे रहे हैं आज हमारे धरने का दसवां दिन है। और हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।